OUR HERO

श्री रणजीत यादव

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस

उ.प्र. पुलिस

1. जनपद अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड के मलिन बस्ती के गरीब असहाय और भिक्षावृत्ति से जुड़े बच्चों को नवम्बर 2021 से निःशुल्क शिक्षा देने के कारण अयोध्या वासी प्यार से “खाकी वाले गुरुजी” नाम से बुलाते हैं। पेड़ के नीचे,खुले आसमान में चल रहे निःशुल्क “अपना-स्कूल” में निशुल्क शिक्षण के साथ उन्हें कॉपी,किताब,पेंसिल,रबर,कटर,पेन, वस्त्र, चप्पल इत्यादि भी लोगों के सहयोग से निःशुल्क प्रदान किया जाता है। 2.नौ बार रक्तदान 3. रक्षाबंधन/पर्यावरण-दिवस /स्वतंत्रता-दिवस जैसे पर्वो पर वृक्षारोपण करना। 4.गरीब/असहायों और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करना। 5.शिक्षा/नशामुक्ति/यातायात नियमों/पर्यावरण/बुजुर्गों की सेवा के प्रति लोगो मे जागरूकता फैलाना 6.बेजुबान पक्षियों के लिए ‘थोड़ा सा दाना, थोड़ा सा पानी” मुहिम चलाया। 7. 26वा जन्मदिन अयोध्या में स्थित अंध विद्यालय के दिव्यांग बच्चो के संग और 28वा जन्मदिन रक्तदान कर व नववर्ष 2019 प्रा0 पाठशाला पुरेशाहलाल अयोध्या के बच्चों में उपहार बाट कर मनाया। उपलब्धियां:- 1.मेरे द्वारा लिखित सामाजिक संदेश पर आधारित कहानियों – बड़े घर की बहू/पहली मुलाकात/जिम्मेदारी/अचानक-बदलाव/वनदेवी का चश्मा/भयानक डर से मौत,सच्ची कमाई का प्रसारण आकाशवाणी के दूरदर्शन केंद्र लखनऊ और फैज़ाबाद के रेडियो स्टेशन से मेरी खुद की आवाज में हो चुका है। कहानियां पत्र और पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुकी हैं। 2.पुलिस लाइन अयोध्या में गणतंत्र दिवस परेड 2015/2018, 2019,2020,2022 व 2023में उद्घोषक की भूमिका का निर्वहन किया। 3. DGP उ0प्र0पुलिस के सरकारी वेबसाइट पर कई बार सामाजिक कार्यो के लिए शुभकामनाएं दी गयी। 4.एन0सी0सी0 के ए /बी/ सी सर्टिफिकेट। सम्मान:– 1.PURWAR ACHIEVERS FOUDATION DELHI द्वारा 18 अगस्त 2019 को 2nd “नेशनल आइकोनिक पर्सनालिटी अवार्ड2019’ प्रदान किया जाएगा। 2.सन2018 व 2019 में मा0 कमिश्नर महोदय/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र /प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 3.जनपद हिंदी साहित्य सम्मेलन जौनपुर द्वारा आयोजित कहानी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 4.पुलिस लाइन जनपद अयोध्या द्वारा आयोजित वाद -विवाद प्रतियोगिता “पुलिस और मानवाधिकार” विषयक में प्रथम स्थान व जोनल स्तर पर प्रतिभागिता। 5.बीएचयू वाराणसी कला संकाय द्वारा आयोजित चित्रकारी प्रतियोगिता में सहभागिता प्रमाण-पत्र। 6. अयोध्या रत्न सम्मान,अयोध्या 9. नंदीग्राम रत्न सम्मान,अयोध्या 10.गोपालराम गहमरी साहित्य सेवक सम्मान,गाजीपुर 11. राष्ट्रीय धरोहर सम्मान,प्रतापगढ़ 12. खाकी सम्मान,कानपुर 13. सोशल वेलफेयर अवार्ड, लखनऊ 14. अयोध्या गौरव सम्मान,अयोध्या